Share this News..
गरियाबंद – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों अपने अपने अलग अलग रूप को लेकर चर्चा में है। हाल में ही कुली के रूप में नजर आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी किसान मजदूर के रूप में फसल काटते नजर आए।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ मेंधान का मुद्दा काफी अहम हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को धान के मुद्दे और कर्ज माफी से ऐतिहासिक जीत मिली थी। ऐसे में फिर से कांग्रेस ने इस चुनाव में धान के मुद्दे पर हो फोकस हैं हाल में ही सीएम बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी भी किसानों के बीच नजर आए। बकायदा सिर के लाल गमछा बांधे, हाथ में हसिया लिए धान की फसल काटते दिखे इस दौरान उनके साथ भूपेश बघेल टीएस बाबा ताम्रध्वज साहू चरणदास मंहत भी फसल की कटाई करते दिखे, राहुल को अपने बीच पाकर किसान भी गदगद दिखे।