निगम-आयोगों में राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त ,,, नई सरकार बनते ही मंडल एवं आयोगों में नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल हटाने का आदेश जारी,,,

Share this News..

रायपुर I छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार आते ही पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न निगम, मंडल एवं आयोगों में नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल हटाने का निर्णय लिया गया है। अधिकांश निगम-आयोगों में कांग्रेस के पदाधिकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में काबिज़ हैं। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार द्वारा विभिन्न निगम- आयोगों में की गई राजनैतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का आदेश दिया था। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *